*फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल आज!*
स्पेन और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना 60 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगे। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में मुकाबला रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।
स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा।
🇦🇷 अर्जेंटीना के पास चौथी बार विश्व कप जीतने और लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका है। जीत के साथ वह लगातार दो विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।









