अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

, आगरा,आज दिनांक 15.07.26.को होटल ताज हाइटस फतेहावाद रोड आगरा थाना ताजगंज जनपद आगरा परिसर मे होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगरा के पदाधिकारियों/सदस्यों/स्वामी /प्रबन्धकों की की वैठक श्री राकेश चौहान जी, अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता मे वैठक आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा उपस्थित सभी व्यक्तियों को आग की परिभाषा,आवश्यकता,प्रकार व आग बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित होटल प्रवन्धन व्यक्तियों को होटल भवन मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित होटल पदा0/सदस्यों को होटल मे घटित घटना होने पर रुके हुए व्यक्तियों को सुरक्षित वाहर निकालने के भी सुझाव दिए गए। तथा L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग बुझाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित होटल पदा0/सदस्यों को होटल मे लगे फायर सिस्टम सहित अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित होटल पदा0/सदस्यों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने उपस्थित होटल पदा0/सदस्यों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। तथा मौके पर उपस्थित वाइस प्रेसीडेंट श्री संजीव भारती, श्री सन्दीप अरोडा जी पास्ट प्रेसीडेंट, श्री संजीव जैन सेक्रेटरी, श्री राजेश कालिया जी कोषाध्यक्ष, श्री अजय भार्गव सहित एवं काफी संख्या उपस्थित सदस्यों ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की। तथा अध्यक्ष महोदय ने रिटायर्ड C F O द्वारा अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए वहुत वहुत हार्दिक वधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment