WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर वक्ताओं ने दिया बल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर वक्ताओं ने दिया बल*

 

आगरा। विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित एक गरिमामय पत्रकार सम्मान समारोह में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महती भूमिका तथा सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पत्रकारिता को राष्ट्र सेवा का माध्यम बताते हुए निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह जी ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता सदैव सत्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों से प्रेरित रही है। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता के बाद से ही भारतीय पत्रकारिता ने राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आधारभूत भूमिका निभाई है।” श्री पदम सिंह जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सौ वर्षों की गौरवमयी यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे संगठन की दृढ़ निष्ठा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक बताया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार, नेटवर्क 18 से श्री अमित पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पत्रकार को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ‘नेशन फर्स्ट’ (Nation First) के सिद्धांत को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता को अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक रैना जी ने की। इस अवसर पर विभिन्न पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों और पत्रकार बंधुओं ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अशोक चौबे एवं सीए संजीव सिंह ने किया, जबकि आए हुए अतिथियों का आभार श्री हेमंत उपाध्याय जी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, सीए पंकज मिश्रा, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, रजत सिंघल, डॉ. राहुल कप्तान, विनीत शर्मा, मनी चड्ढा, अभिषेक फौजदार, राजीव, अनुज सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment