WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सहसपुर में जीवित के काटे और नावालिगों और मुर्दों के बना दिये वोट* *निर्वाचन अधिकारी को दस्तावेज सहित सौंपा शिकायती पत्र

*एटा में वोट प्रक्रिया पर लगा प्रश्नचिन्ह …?*

 

*सहसपुर में जीवित के काटे और नावालिगों और मुर्दों के बना दिये वोट*

 

*निर्वाचन अधिकारी को दस्तावेज सहित सौंपा शिकायती पत्र*

 

-बबलू चक्रवर्ती

एटा । जनपद में नावालिग बच्चों के साथ मुर्दों के मनमाने तरीके से वोट बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाला हैरत भरा मामला प्रकाश में आया हैं । इस सम्बंध में सहसपुर बरौली निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामपाल द्वारा जनपद के निर्वाचन अधिकारी से साक्ष्य सहित शिकायत की गई हैं, शिकायत के अनुसार विकास खण्ड शीतलपुर की ग्राम पंचायत बरौली के ग्राम-सहसपुर में बी०एल०ओ० और प्रधान प्रतिनिधि ने सांठगांठ कर बिना जन्मतिथि सत्यापन किये न सिर्फ नाबालिक बच्चों के फर्जी बोट बना दिये, बल्कि ऐसे व्यक्तियों के भी वोट बना दिये जिनका ग्राम पंचायत में निवास ही नहीं । इसके अलाबा ऐसे व्यक्तियों के मतदाता सूची से वोट काट दिये जो वर्षों से पंचायत के बोटर हैं और उनकी उम्र 50 से 60 वर्ष के करीब है । शिकायतकर्ता के अनुसार मनमानी का खेल यहीं खत्म नहीं होता, आरोप तो यह भी हैं कि पंचायत में कई मृतकों के वोट भी बनाये गए हैं । लेकिन वास्तविकता क्या हैं यह तो जाँच के बाद ही पता चल सकेगी कि बीएलओ और प्रधान प्रतिनिधि की मिलीभगत से मतदाता सूची में वोट घटाने और बढाने वाले इस गणित के पीछे आखिर राज क्या हैं … ?

 

*Mansukh Times*

Leave a Comment