मोहनपुरा पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कैंप आयोजित, रिपोर्ट राम नरेश

  • मोहनपुरा पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कैंप आयोजित

    कासगंज। कस्बा मोहनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर *चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रियम यादव* के नेतृत्व में एचपीवी (HPV) टीकाकरण जागरूकता अभियान कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

*डॉ० प्रियम यादव* ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी वायरस है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि टीकाकरण के लिए मोबाइल फोन एवं आयु प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या स्कूल आईडी साथ लाना आवश्यक है। साथ ही अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने पर जोर दिया गया।

*संदेश:*
“एचपीवी का टीका सुरक्षा का संकल्प,
सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का नया विकल्प।”

Leave a Comment