WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण सड़क हादसा:जिंदा जल गए 9 लोग,11 लोगों ने गंवाई जान,ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, सड़क हादसे की दर्दनाक कहानी, सूत्र

*मिर्जापुर भीषण सड़क हादसा:जिंदा जल गए 9 लोग,11 लोगों ने गंवाई जान,ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, सड़क हादसे की दर्दनाक कहानी*

 

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।ढलान पर उतरते हुए एक मालवाहक ट्रक का ब्रेक फेल होने से आगे चल रही बोलेरो,कार और एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।जोरदार टक्कर से बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 9 लोगों की जलकर मौत हो गई।हादसे में कार चालक और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई।पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर शवों को निकाला।

 

*चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जली बोलेरो*

 

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब चना लादकर नीचे उतर रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया।ट्रक ने पीछे से वाहनों को ऐसी टक्कर मारी कि बोलेरो गाड़ी आग के गोले में बदल गई।भीषण आग से बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दो ट्रकों के बीच दबकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे मौके पर ही मौतें हुईं।

 

*मृतकों में एक ही गांव के 7 लोग शामिल*

 

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मरने वालों में 7 लोग मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान शिवा सिंह (8), सोनम सिंह (9), पीयूष सिंह (14), पंकज सिंह (40), वंदना सिंह (43), विष्णु सिंह (45) और वीना सिंह (47) के रूप में हुई है,इनके अलावा सतना के प्रियंका सिंह और कार्तिकेय सिंह, सागर के विकास शर्मा और सोनभद्र के जय प्रकाश की भी इस दुर्घटना में जान चली गई है।

 

*सीएम योगी ने जताया दुख,मुआवजे का ऐलान*

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।जिला मजिस्ट्रेट पवन गंगवार ने पुष्टि की है कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रभावित परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Comment