आगरा,माननीय श्री बाबूलाल जी महोदय विधायक फतेहपुर सीकरी निज निवास जयपुर हाउस आगरा द्वारा एडवेन्चर एण्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा, नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 दिनांक 09.04.26.से 11.04.26.तक ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कम्पलैक्स दिल्ली मे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O ने 65+आयु वर्ग मे जनपद आगरा स्टेट उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 400मी0, 800मी0 व 1500मी0 दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल व 4×400मी0 रिले रेस व 4×100मी0 रिले रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को श्री माननीय श्री वावूलाल जी विधायक महोदय ने मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। तथा हार्दिक बधाई व शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।






