शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक शिक्षिकाओं हेतु सम्मान समारोह आयोजित, रिपोर्ट विनय यादव

शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक शिक्षिकाओं हेतु सम्मान समारोह आयोजित—–

 

एटा क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के तत्वाधान में श्री राम सरोज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज , गांधी मार्केट एटा में किया गया! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्रिएटिव एजुकेशन एंडटीजीटी डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के संस्थापक सचिव योगेश कुमार सक्सेना उपस्थित रहे और अध्यक्ष के रूप में पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सीमा यादव उपस्थित रहीं मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष महोदय ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया आतिथ्य स्वागत एवं सम्मान के उपरांत क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के संस्थापक सचिव योगेश कुमार सक्सेना द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था लगभग 25 वर्षों से दिव्यांग बालक बालिकाओं वृद्धजन एवं महिलाओं बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रही है और उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान करके उनके सर्वांगीण विकास हेतु यह संस्था संकल्पित है और दिव्यांग बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करके अच्छे संस्कार प्रदान करने का पुनीत कार्य कर रहे हैं वह समस्त विशेष शिक्षक व विशेष प्रशिक्षक धन्यवाद के पात्र हैं और हमारी संस्था इनके जज्बे को सलाम करती है ऐसे दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य इस संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से किया जाता रहा है

जनपद एटा के शिक्षक और प्रशिक्षक जो हमारे छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करके ऐसे बच्चों की जड़ को मजबूत कर रहे हैं और उनका भविष्य उज्जवल कर रहे है ऐसे शिक्षक और प्रशिक्षक को हमारी संस्था के संस्थापक सचिव योगेश कुमार सक्सेना के माता-पिता की स्मृति में श्री राम सरोज स्मृति सम्मान प्रदान करती है

सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सीमा यादव प्राचार्यl पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा की क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट समाज सेवा कर रही है जो कि जनपद एटा के लिए एक मिसाल है इस संस्था के समस्त सामाजिक कार्यकर्ता धन्यवाद के पlत्र हैं

समान समारोह कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया

सम्मान समारोह में क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के संस्थापक सचिव/ प्रबंधक योगेश कुमार सक्सेना द्वारा पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज एटा के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकों को प्रतिशत पत्र प्रदान करके उनको सम्मानित किया और उनका मान बढ़ाया

कार्यक्रम में अखंड भारत की एकता एवं सद्भावना की शपथ भी दिलाई गई

कार्यक्रम में श्रीमती सीमा यादव, अंशु चौहान, नीलम सिंह, शीतल राज, रणजीत सिंह, योगेश राज एवं गीता सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया

अंत में संयोजकl / श्रीमती प्रतिभा सक्सेना संरक्षिका क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा ने आए हुए सभी अतिथियों एवं छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में नीलम सिंह, शीतल राज ,रणजीत सिंह, योगेश राज, अंशु चौहान, गीता सिंह एवं सीमा यादव आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम का सफल संचालन गीता सिंह ने किया |

Leave a Comment