WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चर्चित कलाकार दिनेश सिंह को प्रशांत फाउंडेशन ने “पर्यावरण गौरव सम्मान” से किया सम्मानित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*चर्चित कलाकार दिनेश सिंह को प्रशांत फाउंडेशन ने “पर्यावरण गौरव सम्मान” से किया सम्मानित*

नोएडा। मैनपुरी। सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय **प्रशांत फाउंडेशन* की ओर से नज़रबट्टू प्रोडक्शन के चर्चित कलाकार एवं *“अधिकारी जी घर पर हैं”* से लोकप्रिय **दिनेश सिंह जी को “ *पर्यावरण गौरव सम्मान* ”से सम्मानित किया गया। तथा पौधों के साथ श्रीमद्भगवद्गीता भी की भेंट,कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक **रुद्राक्षमैन डॉ. रिपुदमन सिंह** ने दिनेश सिंह जी को सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए उन्हें *“सन ऑफ इंडिया”** और “ *स्नो वाईट* ” प्रजाति के पौधे भेंट किए गए। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन मूल्यों के प्रतीक स्वरूप उन्हें **श्रीमद्भगवद्गीता** भी ससम्मान भेंट की गई।

इस अवसर पर रुद्राक्ष मैन डॉ. रिपुदमन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे केवल धरती की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा,“एक पौधा भेंट करना केवल एक उपहार देना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरित भविष्य देने का संकल्प है। वहीं श्रीमद्भगवद्गीता हमें अपने कर्तव्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी का मार्ग दिखाती है।” *दिनेश सिंह* ने प्रशांत फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर *अंकुर शर्मा* जी एवं *स्वेक्षा चतुर्वेदी* भी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रशांत फाउंडेशन इटावा द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से वृहद स्तर पर विभिन्न पर्यावरणीय अभियान चलाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा “ *वृक्षदान महाअभियान* ”, “ *त्रिवेणी मिशन”, “मिशन हरियाली” एवं “मिशन ग्रीन अर्थ”* के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशांत फाउंडेशन द्वारा *प्रत्येक रविवार नियमित पौधारोपण अभियान* चलाने के साथ-साथ *प्रतिदिन पौधारोपण की मुहिम* को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण, देखभाल और समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

फाउंडेशन का संदेश है कि “हर हाथ एक पौधा लगाए और हर व्यक्ति उसकी रक्षा का संकल्प ले, तभी हरित और सुरक्षित भविष्य का सपना साकार होगा।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment