*जसवंतनगर मुनि श्री भावसागर महाराज का ऐतिहासिक स्वागत, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
*चौ अभिनंदन जैन नंदू*
*इटावा*
*जसवंतनगर। लगभग 900 किलोमीटर का कठिन पदविहार पूर्ण कर पूज्य मुनि श्री 108 भावसागर महाराज ससंघ का रविवार को जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगरवासियों एवं जैन समाज ने उनका श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया।पिंक बूथ पर सपा सांसद आदित्य यादव ‘अंकुर’ ने पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अनुज (मोंटी) यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू, अजेंद्र गौर एवं विनोद यादव उपस्थित रहे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष रोहित जैन, महामंत्री आशीष जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, एकांश जैन ‘लिंची’, सह-कोषाध्यक्ष मोहित जैन, सहमंत्री प्रखर जैन एवं सम्यक जैन ने सांसद आदित्य यादव का सम्मान किया।मंगल यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पाद प्रक्षालन हुआ। ज्ञानमती महिला मंडल एवं लुधपुरा समाज महिला मंडल की महिलाओं ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के संरक्षक प्रयाँक जैन (डीएसपी) रहे। इस अवसर पर अंकित जैन, अतुल बजाज, अंकुर जैन, सचिन जैन, नीरज जैन, विनीत जैन, विशाल जैन, पंकज जैन, सौरभ जैन, डॉ. आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।*








