*बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, विधायक समेत तीन घायल*
बदायूं। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य रविदास जयंती शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे। इसी दौरान बनकोटा के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके ड्राइवर और गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और समर्थक विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।








