WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुस्लिम युवती पर हिंदू युवक ने लगाए ₹ 20 लाख की रंगदारी और जबरन धर्मांतरण का आरोप, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*मुस्लिम युवती पर हिंदू युवक ने लगाए ₹ 20 लाख की रंगदारी और जबरन धर्मांतरण का आरोप*

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा की अलीगंज तहसील के मुस्लिम बाहुल्य गांव हिम्मतनगर बझेरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक हिंदू युवक ने एक मुस्लिम युवती पर ₹ 20 लाख मांगने और हिंदू से इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाब बनाने के आरोप लगाए हैंl

 

*युवती ने स्वयं ही बनाए आपत्तिजनक फोटो वीडियो, अब दे रही रेप केस में फंसाने की धमकी*

 

पीड़ित युवक थाना कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेरा का रहने वाला है l यह एक मुस्लिम आबादी बाहुल्य गांव है l

 

युवक हिंदू है और युवती मुस्लिम समुदाय की है l

युवक ने आरोप लगाए हैं कि युवती ने पहले युवक के साथ प्रेम संबंध बनाए और इसी बीच उक्त युवती ने उसके आपत्तिजनक वीडियो के साथ साथ फोटो भी खींच लिए हैं, जिसके सहारे वह दबाब बनाकर ₹ 20 लाख की मांग कर रही है और न देने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है और इसके साथ ही युवक पर धर्मांतरण के लिए दबाब भी बना रही है l

 

*युवती ने तुडवा दी युवक की शादी*

 

कुछ दिन पहले युवक की शादी गुरसहायगंज निवासी एक युवती से तय हुई थी जहां इस मुस्लिम युवती ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया और युवक की शादी तुड़वा दी l

 

*₹ 20 लाख न देने पर धर्मांतरण तक का दबाब*

 

युवक का कहना है की युवती ने उसके जो आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाए हैं उनके सहारे ₹ 20 लाख की मांग के साथ-साथ धर्मांतरण करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है जिसमें उसके भाई वह अन्य भी शामिल हैं l

 

*युवक ने व्यक्त की अपनी व परिवार की सुरक्षा की चिंता*

युवक को अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता

सता रही है l युवक का कहना है कि *” मैं एक मुस्लिम बाहुल्य गांव में रहता हूं, यहां मेरे व मेरे परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है”*

 

 

 

Leave a Comment