WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ज्ञानदीप स्कूल पचंबा में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

*ज्ञानदीप स्कूल पचंबा में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

 

पचंबा, गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा पचंबा स्थित ज्ञानदीप स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

इस अवसर पर एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की कक्षा ६ की छात्रा अनन्या केसरी ने खुलकर अपने विचार साझा किए। अनन्या ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनना, पसीना पोंछने के लिए रुमाल का उपयोग करना और तरबूज व आम जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करना जरूरी है। उसने यह भी बताया कि नींबू पानी और शरबत पीकर भी गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है।

बच्चों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से बच्चों के बीच ताजे केक और ठंडे नींबू पानी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। इसके साथ ही क्लब की ओर से स्कूल प्रबंधन को बच्चों के बैठने और अन्य गतिविधियों के लिए एक मैट भी डोनेट की गई।

इस आयोजन के दौरान क्लब की पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया, पूर्व पास्ट प्रेसिडेंट शबाना रब्बानी, चार्टर प्रेसिडेंट रंजना बागड़िया, वाइस प्रेसिडेंट रखी झुनझुनवाला, सेक्रेटरी स्मृति आनन्द सहित क्लब की अन्य सदस्य एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन ने क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment