चाणक्य पब्लिक स्कूल में “समर स्प्लैश 2026” का आयोजन, बच्चों ने की जमकर मस्ती

चाणक्य पब्लिक स्कूल में “समर स्प्लैश 2026” का आयोजन, बच्चों ने की जमकर मस्ती

 

गिरिडीह: सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष “समर स्प्लैश 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्मी की छुट्टियों से पहले बच्चों को खुशी, उत्साह और मनोरंजन से भरे यादगार पल देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने आइसक्रीम एवं समर थीम पर आधारित आकर्षक क्राफ्ट तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए फल एवं ठंडे पेय पदार्थों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया इसके अलावा बच्चों ने मजेदार खेल, डांस, म्यूजिक और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और उत्साह से गुलजार रहा विद्यालय निदेशक राहुल बर्मन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ना है। उन्होंने बताया कि “समर स्प्लैश 2026” बच्चों के लिए एक आनंददायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।

Leave a Comment