एटा में धड़ल्ले से चल रही सरकारी चावल की तस्करी

*डीएम सहाब एक नजर इधर भी …*

 

*एटा में धड़ल्ले से चल रही सरकारी चावल की तस्करी*

 

-बबलू चक्रवर्ती

एटा । जिले में सरकारी राशन के चावल की तस्करी का अबैध धंधा लम्बे से संचालित हैं, यहाँ राशन माफिया अलग अलग स्थानों से सरकारी राशन खरीद कर उसकी बड़े पैमाने पर तस्करी करते चले आ रहे हैं । जिसके जीते जागते नजारे जब तब खुले तौर पर देखे जा सकते हैं, बताया जाता हैं कि चावल भरे बोरों को ढोते टेम्पो हाइवे के करीब से चोरी छुपे धड़धड़ाते गुजरते हुये एटा से, कासगंज,अमांपुर और गंजडुंडवारा, सिढपुरा पहुंचाये जाते हैं, जहाँ कई गुना मुनाफे के साथ चावल को बाजार में बेचा जाता हैं । बताया तो यहाँ तक जाता हैं कि पूर्व में कई वार जिलापूर्ति अधिकारी और विभागीय क्षेत्रीय अधिकारी को अबगत कराया एवं शिकायतें भी की गई बाबजूद न ही कोई कार्यवाही की गई और न चावल तस्करी रोकने के ठोस प्रयास किये गये । कारण भले जो हों, लेकिन वर्षों से धड़ल्ले से चल रही चावल की तस्करी रोकने के लिये जनपद के जिलाधिकारी को इस ओर एक नजर डालकर सख्त एक्शन लेने की जरूरत हैं । बाकी चावल की तस्करी किसके आशीर्बाद और सांठगांठ से चल रही हैं इसकी जाँच कर ठोस कार्यवाही करना भी बेहद जरूरी हैं ।

 

*Mansukh Times*

Leave a Comment