WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सरकार आपके द्वार” संवाद एवं “विकसित भारत की ओर 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

  • राज्य मंत्री श्री संजीव गोंड जी ने गिनाईं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, विभिन्न विभागों ने लगाई विकास प्रदर्शनी

चोपन (सोनभद्र)। विकास खण्ड चोपन सभागार में रविवार को “सरकार आपके द्वार” संवाद एवं “विकसित भारत की ओर 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई तथा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोंड जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। स्वयं सहायता समूह की श्रीमती प्रतिभा देवी एवं उनकी सहयोगी महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्री संजीव गोंड जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां पहले माताएं एवं बहनें धुएं के बीच भोजन बनाने को विवश थीं, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त कर करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जिससे उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हुई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास यात्रा में सहभागी बनेगा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार यादव जी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री संजीव त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश पटेल जी, मंडल अध्यक्ष श्री भगवान दास केसरी जी, मंडल महामंत्री श्री विकास चौबे जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड जी तथा खंड विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार यादव जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत श्री कांशीराम ठाकुर जी, एडीओ एग्रीकल्चर श्री पंकज यादव जी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री नटराज जी, खाद्य एवं रसद विभाग के कनिष्ठ सहायक श्री शैलेश वर्मा जी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक डॉ. सुभाष कुमार जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। विभागों ने अपनी सेवाओं, उपकरणों, सामग्री एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एडीओ एग्रीकल्चर श्री पंकज यादव जी द्वारा किया गया। अंत में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड जी ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का अभिवादन किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment