WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, रिपोर्ट आयुष भारद्वाज एडवोकेट

*09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया*

 

*एटा 30 अप्रैल 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

उक्त के अनुपालन में कमालुद्दीन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.30 बजे जनपद एटा की समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को दिनेश चन्द, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय परिसर, एटा से प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।

इस अवसर पर गोपाल उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश,कुटुम्ब न्यायालय, मनीषा, अशोक कुमार, शषी भूषण शाण्डिय, नरेनद्र पाल राणा, विनीत कुमार विश्वानी, शारिका गोलय, शीलवन्त, सुधा, समस्त अपर जिला जज, अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुमिता, विकास वर्मा, चारू, युगल चन्द्र चौधरी, मोहित कुमार आदि न्यायिक अधिकारीगणों ने भी प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाई।

इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राम विनोद, लीड बैंक मैनेजर, एटा एवं समस्त बैंक कर्मचारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष