WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट

पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट: जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठी गांव मे चले लाठी-डंडे , 4 लोग घायल; वीडियो वायरल

 

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठी गांव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें करीब चार लोग घायल हो गए।

 

पीड़ित शाहजहां पत्नी अकील ने जैदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही अतीक, मुस्तफा, शेरअली और सगीर सहित अन्य लोग उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे।

 

विरोध करने पर आरोपियों ने शाहजहां, उनके पति और बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पति, बेटे और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

 

पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते रहे।

 

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

Leave a Comment