WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही ने साड़ी बांधी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा में साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची अर्जेंटीना की महिला टूरिस्ट की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं। मगर साड़ी खुल जा रही थी। इससे टूरिस्ट थोड़ा असहज हो गई। यह देख सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही ने साड़ी बांधी। यह देख टूरिस्ट बहुत खुश हुई और उससे साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा।

 

सिपाही ने उसे साड़ी पहनना सिखाया। इसके बाद टूरिस्ट ने उनसे हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। इसके बाद महिला सिपाही के साथ फोटो खिंचवाई। टूरिस्ट ने कहा-मुझे साड़ी पहनना अच्छा लगता है। इंडिया की यह वंडरफुल ड्रेस है। मामला मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट का है।

 

अर्जेंटीना के मैसी शहर से टूरिस्टों का एक दल पश्चिमी गेट से ताजमहल पहुंचा। ग्रुप में एक महिला टूरिस्ट ने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी थी। सभी अंदर ताजमहल में घूम रहे थे। चलने के दौरान महिला टूरिस्ट की साड़ी बार-बार खुल जा रही थी।

 

तभी वहां क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्‌डी देवी उनके पास पहुंचीं। इसके बाद गुड्‌डी ने महिला टूरिस्ट को साड़ी पहनाई और उनकी प्लेट्स बनाई।

 

विदेशी पर्यटक को साड़ी पहनने के बारे में बताया। सिपाही ने उन्हें बताया कि किस तरह साड़ी पहनी जाती है, जिससे पैरों में साड़ी न आए। विदेशी पर्यटकों ने गुड्‌डी से पूछा कि वो कब साड़ी पहनती हैं? कैसे संभालती हैं? पल्लू कितना बड़ा हो? प्लेट्स कैसे बनाई जाती हैं?

 

महिला आरक्षी गुड्‌डी ने बताया कि वह जब मैं ऑफ ड्यूटी होती हूं तो साड़ी पहनती हूं। कभी -कभी ड्यूटी पर भी पुलिस की वर्दी वाली साड़ी पहन लेती हूं। उसने कहा- जब मैंने अर्जेंटीना की टूरिस्ट को साड़ी पहनाया तो उन्होंने हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला।

Leave a Comment