*जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तर
एटा-जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों 1. सौरव उपाध्याय उर्फ टपका पुत्र प्रकाश उपाध्याय, 2. कौशल उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय निवासीगण बडा बाजार थाना सोरो जनपद कासगंज, 3. पुनीत उपाध्याय उर्फ कालू पुत्र सुशील उपाध्याय उम्र निवासी गली नं0-2 नारायण नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को 02 अवैध तमंचा व 09 जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री कृष्णकान्त लोधी
2. उ0नि0 श्री अभिषेक बत्सल
3. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार
4. का0 शोभित सिंह
5. का0 संदीप कुमार









