WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष के भाई के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं विधि विभाग कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन अली आसिफ रिजवी ने एटा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष के भाई के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र

 

एटा ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय तथा प्रदेश विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन श्री अली आसिफ जमा रिजवी (एडवोकेट) ने जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस एटा श्री संतोष गौतम (एडवोकेट) को शोक संवेदना पत्र भेजा है।

गौरतलब है कि संतोष गौतम के भाई आलोक गौतम का हाल ही में मैनपुरी में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष एकैश लोधी, पूर्व जिला महासचिव सुभाष सागर (एडवोकेट) पूर्व सभासद एवं जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुनील गौतम (एडवोकेट) ने यह पत्र देकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सभी नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार श्री संतोष गौतम के साथ खड़ा है और उनके दुख में उनका साथ दे रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

Leave a Comment