WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिजली लेंस टीम छापेमारी कर विद्युत चेकिंग के नाम पर कर रही है अवैध उगाही

राम आसरे की खास रिपोर्ट।

 

बिजली लेंस टीम छापेमारी कर विद्युत चेकिंग के नाम पर कर रही है अवैध उगाही।

 

मीडिया कर्मी द्वारा जानकारी लेने पर विजिलेंस टीम के जेई ने अपशब्द भाषा का किया प्रयोग।

 

बदायूं उत्तर प्रदेश। विद्युत विभाग के बिजली लेंस टीम द्वारा छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली और पत्रकार के साथ जेई द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग की खबर चिंताजनक है।

ऐसा ही एक मामला जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव दहेमी का है। दिन शुक्रवार को प्रात: सुबह लगभग 7:00 बजे विजिलेंस टीम के जेई हरीश कुमार द्वारा गांव में बिजली चेकिंग हो रही थी। जहां ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि बिजलीलेंस टीम छापेमारी कर अवैध उगाई कर रही है। इस मामले की जब जानकारी मीडिया कर्मी को मिली तो उक्त मीडिया गर्मी विजिलेंस टीम जेई हरीश कुमार से घर में बिना परमिशन घुसने व विद्युत चेकिंग के नाम पर अवैध उगाई की जानकारी लेने पर जेई हरीश कुमार ने मीडिया कर्मी पर बौखला कर टूट पड़े और मीडिया कर्मी से अपशब्द भाषा का प्रयोग कर धमकाने लगे कि हम विजिलेंस टीम से हैं हमें किसी भी अधिकारी की इजाजत नहीं लेनी पड़ती है। मीडिया कर्मी ने कहा कि सुबह के वक्त कुछ लोग पूजा पाठ करने के लिए स्नान करते हैं जिनमें स्त्रियां भी होती हैं आप बिना पूछे घर में क्यों घुसते हैं। इतने पर ही बिजली लेंस टीम के जेई ने कहा कि अगर आप हमारे मामले में दखल डालेंगे तो हम आपके खिलाफ मुकदमा दिखा देंगे।

इस संबंध में विजिलेंस टीम के जेई हरीश कुमार से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा लेकिन उन्होंने कॉल उठाना उचित नहीं समझा।

Leave a Comment