भारतीय मीडिया फाउंडेशन का विस्तार: रजनीश शर्मा बने मऊ के जिला महासचिव, शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन का विस्तार: रजनीश शर्मा बने मऊ के जिला महासचिव, शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी*

 

 

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने श्री रजनीश शर्मा को मऊ जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया है। श्री शर्मा (निवासी: भातकोल, धौरहरा) को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राजभर एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री राजकुमार शंभू विश्वकर्मा के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है।

मऊ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि लगातार संगठन विस्तार का कार्य जारी हैं जल्द ही संपूर्ण जिला कमेटियों का गठन करके सूची केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी जाएगी।

 

नए दायित्व पर बोले रजनीश शर्मा:

अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए श्री रजनीश शर्मा ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। मऊ जिले में पत्रकारिता के मूल्यों को स्थापित करने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”

उनकी इस नियुक्ति पर जिले के विभिन्न पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Leave a Comment