WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे से सोरों क्षेत्र की बिजली गुल, कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की आशंका, रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

*ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे से सोरों क्षेत्र की बिजली गुल, कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की आशंका*

Oplus_131072

*विद्युत तारों में उलझा एयरक्राफ्ट, बिजली विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस और विमान कंपनी की टीम मौके पर जुटी*

 

सोरों/कासगंज। कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी एयरक्राफ्ट के हाईटेंशन विद्युत तारों में उलझ जाने से सोरों क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन तथा विमान कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एयरक्राफ्ट को सुरक्षित हटाने और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।

बिजली विभाग के अनुसार एयरक्राफ्ट हटने और लाइन की मरम्मत पूरी होने तक सोरों क्षेत्र में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और टूटे हुए विद्युत तारों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Comment