WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांवड़ यात्रा के चलते एटा में 17 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवका, रिपोर्ट गीत निशा

*कांवड़ यात्रा के चलते एटा में 17 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश*

 

 

एटा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 17 अगस्त, सोमवार को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, एटा की ओर से 15 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्रजीत द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्रावण मास के तृतीय सोमवार को कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन तथा प्रशासन द्वारा प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किए जाने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 17 अगस्त 2026, सोमवार को अवकाश रहेगा।

वहीं, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अवकाश के बावजूद विभागीय कार्यों को निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरा किया जाए। इनमें ऑपार आईडी, ईको क्लब, मिशन लाइफ, स्वयं पोर्टल तथा प्रेरणा/ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर फीडिंग सहित अन्य विभागीय कार्य शामिल हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की आवाजाही कम होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment