WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिले में धूमधाम से मनाई गई अवन्तिबाई लोधी की 195वीं जयंती , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

जिले में धूमधाम से मनाई गई अवन्तिबाई लोधी की 195वीं जयंती

एटा,

जनपद एटा में 1857 की प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी की 195वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। प्रातःकाल से ही जिले की प्रबुद्धजन/समाजसेवी/लोधी समाज के संगठनों के पदाधिकारी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी की मूर्ति रेलवे पुल के नीचे अवंती बाई वन चेतना केन्द्र, पुराना चिड़ियाघर एटा में उनका माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर वीरांगना के जयकारों के साथ उनकी जयंती मनाई। युवा नेता लोधी राजेश राजपूत ने मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी से मूर्ति को सुरक्षित करने की पहल की। इस अवसर पर वीरांगना के जयकारों से माहौल गूंज उठा ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट टीम के साथ ही अखिल भारतीय लोधी महासभा, अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के सैकड़ों लोग वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए दोपहर तक लगातार आते रहे। दोपहर के बाद विकास पुस्तक भण्डार कासगंज रोड एटा पर सतीश अंजाना और सुरेश चंद्र वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भी वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और समाज के लोगों ने वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी के संघर्ष मय जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, मारहरा विधायक प्रत्यासी हरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, राजेश राजपूत, सतीश अंजाना, सुरेश चन्द्र वर्मा एडवोकेट,देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, महेन्द्र पाल लोधी जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया किसान यूनियन पब्लिक फ्रंट, सुनहरी लाल वर्मा पूर्व अनुदेशक, डॉ राजपाल सिंह,प्रदीप कुमार वर्मा, प्रमोद लोधी, रवेंद्र लोधी मेडिकल वाले, अमित राजपूत, ब्रजराज सिंह एडवोकेट,सुपनेस राजपूत, मोरन सिंह राजपूत, शिवस्वरूप उर्फ शिवा प्रधान, अवधेश कुमार ठेकेदार, जीवन सिंह राजकीय ठेकेदार वेदप्रकाश, छोटेलाल वर्मा प्रधान, करन , राजू, यश, राजकुमार, अमृता, आंशिका ऋतु आदि लोग कार्यकमों में शामिल हुए।

Leave a Comment