WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों का हो समय परिवर्तन,यूटा आगरा ने प्रशासन से करी मांग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

भीषण गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों का हो समय परिवर्तन,यूटा आगरा ने प्रशासन से करी मांग

 

आगरा । यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), आगरा द्वारा जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं अत्यधिक तापमान को गंभीरता से लेते हुए आज जिलाधिकारी आगरा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा को ईमेल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में तापमान अत्यधिक बढ़ जाने के कारण परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप एवं लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका लगातार बनी हुई है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

यूटा आगरा ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की है कि छात्र-हित, शिक्षक-हित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद आगरा के समस्त परिषदीय विद्यालयों का समय तत्काल प्रभाव से परिवर्तित कर प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके तथा उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समय परिवर्तन एक आवश्यक कदम है, जिससे शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सके और बच्चों की उपस्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े।

यूटा आगरा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा एवं जिला अध्यक्ष के.के. शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चाहर ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन छात्र-हित को सर्वोपरि रखते हुए जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर विद्यालय समय में आवश्यक परिवर्तन करेगा।

Leave a Comment