WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नाला रूकने से महाराणा प्रताप नगर के घरों में घुसा पानी  जल निगम के जेई ने तुड़वाया पुलिया का लेंटर, पुलिया की कम चौड़ाई से नहीं हो पाता पानी का निकास, BMFNEWS

नाला रूकने से महाराणा प्रताप नगर के घरों में घुसा पानी

 

जल निगम के जेई ने तुड़वाया पुलिया का लेंटर, पुलिया की कम चौड़ाई से नहीं हो पाता पानी का निकास

 

 

एटा। ठंडी सड़क काली मंदिर से शांतीनगर को जाने वाले मार्ग पर कटरा मौहल्ला और महाराणा प्रताप नगर के बीच स्थित नाले की कम चौड़ी पुलिया और उसके बीच जल निगम द्वारा पेयजल हेतु डाले मोटे पाइप के कारण पानी का निकास अवरूद्ध हो गया जिससे महाराणा प्रताप नगर के घरों में नालियों का गंदा पानी भर जाने से त्राहि-त्राहि मच गई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत होने पर जल निगम सक्रिय हुआ।

तीन दिन से हो रही बारिश और नाला अवरूद्ध होने से महाराणा प्रताप नगर के सैकड़ों घरों में नालियों का गंदा पानी भरने से त्राहि-त्राहि मच गई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई तो जल निगम के जूनियर इंजीनियर ने स्थिति को देखते हुए पुलिया के लेंटर को तोड़कर नाले की सफाई कराई। नाले की संकरी पुलिया में भरे ईट-पत्थर और पेयजल आपूर्ति के मोटे पाइप डालने से नाला चोक हो गया था स्थिति यह है कि बरसात में गली निर्माण की प्रक्रिया में होने से गंदगी और कीचड़ होने से निकलना दूभर हो गया है।

Leave a Comment