विकास कार्यों में प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह, 8वा स्थान प्राप्त किया, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*एटा ने सीएम डैशबोर्ड में रचा नया कीर्तिमान, विकास कार्यों में प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह, 8वा स्थान प्राप्त किया*

 

*जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की सतत मॉनिटरिंग से अलीगढ़ मंडल में एटा प्रथम,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांचों मंडलों में दूसरे स्थान पर*

 

*नियमित समीक्षा, समयबद्ध कार्यान्वयन और जवाबदेही की संस्कृति बनी सफलता का आधार*

 

 

एटा, 10 जुलाई 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत अनुश्रवण, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के परिणामस्वरूप जनपद एटा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की रैंकिंग में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यों के मूल्यांकन में प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

 

जनपद एटा ने एक बार फिर अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठ कार्यशैली का परिचय दिया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं मेरठ मंडलों के जनपदों में एटा ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। मंडल के अन्य जनपदों में अलीगढ़ 42वें, जबकि हाथरस एवं कासगंज क्रमशः 61वें एवं 62वें स्थान पर रहे।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को समयबद्ध प्रगति, गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन तथा पोर्टल पर शत-प्रतिशत एवं समय से डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। विभागवार समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं की प्रगति का लगातार अनुश्रवण किया गया तथा आवश्यकतानुसार अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध निर्णय एवं जवाबदेही तय किए जाने से विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई, जिसका सकारात्मक परिणाम मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास, पारदर्शी कार्यप्रणाली, उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यसंस्कृति एवं टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की उत्कृष्ट रैंकिंग को बनाए रखने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गंभीरता, गुणवत्ता एवं तत्परता के साथ कार्य करें तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के प्रत्येक मानक पर सर्वोत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करें।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment