*दिखवाइए नहीं, ताला खुलवाइए… DM साहब के सामने जब 8वीं के बच्चे ने झाड़ा रौब, ठहाकों से गूंज उठा हॉल.*
लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक बच्चा जिलाधिकारी साहब के सामने फरियाद लेकर पहुंच गया, उसकी हाजिरजवाबी सुनकर अफसर हैरान रह गए।
*दरअसल, लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला गोटैय्याबाग में रहने वाला एक 8वीं का छात्र शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा. उसके घर पर चाचा चाची ने ताला डाल रखा है. मां लोगों के घरों में काम करती है. बच्चे ने बेबाक अंदाज में डीएम अंजनी कुमार सिंह से कहा कि उसके घर का ताला खुलवाया जाए, डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कोतवाल राजेश सिंह से कहा कि बच्चे का काम देख लो, *बच्चे ने तुंरत जवाब दिया, दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दे।*
सर ताला खुलवा दें, बार—बार आना जाना नहीं पड़ेगा, इस पर डीएम ने संबंधित थाना अधिकारी को जांच करवाने का निर्देश दिया।









