WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

औरैया में डॉक्टर सौरभ बाजपेई आत्महत्या मामला: अस्पताल संचालक गिरफ्तार, परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज, रिपोर्ट गौरव चौबे

औरैया में डॉक्टर सौरभ बाजपेई आत्महत्या मामला: अस्पताल संचालक गिरफ्तार, परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज

 

औरैया। यमुना नदी से डॉक्टर सौरभ बाजपेई का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक एसपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक एसपी सिंह और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश और जांच जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि घटना से पहले दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में अस्पताल संचालक के बहनोई द्वारा डॉक्टर सौरभ बाजपेई को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का भी प्रयास किया था, लेकिन बाद में डॉक्टर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी।

एएसपी ने कहा कि मामले की सभी परिस्थितियों और साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर सौरभ की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Comment