WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी की अभिनव पहल से प्रशासनिक कार्यों में मितव्ययता एवं त्वरित शिकायत निस्तारण को मिली नई दिशा, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*डीजल-पेट्रोल की बचत को बढ़ावा : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 प्रतिशत से अधिक अधिकारी ऑनलाइन जुड़े*

*जिलाधिकारी की अभिनव पहल से प्रशासनिक कार्यों में मितव्ययता एवं त्वरित शिकायत निस्तारण को मिली नई दिशा*

एटा, 16 मई।मा0 प्रधानमंत्री जी के आव्हान एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में डीजल-पेट्रोल की खपत में मितव्ययता बरतने तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद एटा में एक अभिनव पहल देखने को मिली। तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 प्रतिशत से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा जिनको विभिन्न शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ तहसील जलेसर में उपस्थित रहकर जन सामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पेंशन, खतौनी, अंश निर्धारण, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त प्रकरण की गंभीरता अनुसार टीमें मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पारिवारिक विवादों को परिवार न्यायालय एवं आपसी संवाद के माध्यम से समाधान कराने का प्रयास किया जाए।

ऑनलाइन जुड़े अधिकारियों से जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील जलेसर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। इसी प्रकार तहसील अलीगंज में प्राप्त 23 प्रार्थना पत्रों में से 6 तथा तहसील एटा सदर में प्राप्त 15 प्रार्थना पत्रों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर मौके पर जाकर जांच की जाए तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी पीयूष रावत, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन, खंड विकास अधिकारी जलेसर पी.एस. आनंद, ए.आर. कॉपरेटिव सतीश चंद्र, अधिशासी अधिकारी जलेसर, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे,शेष अधिकारी वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन जुड़े।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष