WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज में संगम स्नान के बाद स्व. पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रहे शामिल,

प्रयागराज में संगम स्नान के बाद स्व. पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रहे शामिल

 

एटा/प्रयागराज। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचकर धार्मिक, सामाजिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगम नगरी प्रयागराज में पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम पर शासकीय स्टीमर के माध्यम से भ्रमण किया और आस्था की डुबकी लगाकर देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।संगम स्नान के उपरांत कुंवर अमितराज दीक्षित सामाजिक चेतनामंच की राष्ट्रीय संरक्षक, उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके स्वर्गीय पति पी.सी. जोशी के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान कुंवर अमितराज दीक्षित ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पी.सी. जोशी का जीवन सामाजिक सेवा, सादगी और जनसमर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने समाज और सार्वजनिक जीवन में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ऐसे व्यक्तित्व भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच न रहें, लेकिन उनके कार्य और विचार सदैव जीवित रहते हैं।कुंवर अमितराज दीक्षित ने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन समाज में किए गए सकारात्मक कार्य व्यक्ति को अमर बना देते हैं। स्वर्गीय पी.सी. जोशी का जीवन भी इसी प्रकार समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा।त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पी.सी. जोशी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों को याद किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष