लखनऊ।
बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज।
जांच के बाद विजिलेंस ने दर्ज कराई एफआईआर।
विजिलेंस जांच में आय से 9.75 लाख रुपए अधिक संपत्ति और खर्च पाए गए।
महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी हैं मणिलाल पाटीदार ।
सितंबर 2020 में क्रशर कारोबारी ने पुलिस पर खनन को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
कारोबारी ने उससे 6 लाख रुपए की घूस मांगने की बात भी कही थी।
कारोबारी ने अपनी जान को खतरा भी बताया था।
वीडियो वायरल होने के अगले दिन कारोबारी को गोली लगी थी।
क्रशर कारोबारी के भाई ने तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार, दरोगा देवेंद्र शुक्ला समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
जिसके बाद मणिलाल पाटीदार की विजिलेंस जांच के निर्देश शासन ने दिए थे।








