आलोक कुमार यादव की खास रिपोर्ट।
बाराबंकी के ग्राम केवटी में भूमि विवाद एवं सरकारी भूमि पर कथित अनियमितताओं की जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा सामूहिक ज्ञापन।
बाराबंकी, सफेदाबाद।
जनपद बाराबंकी के ग्राम केवटी, पोस्ट–सफेदाबाद, तहसील–नवाबगंज के किसानों एवं ग्रामीणों ने भूमि क्रय-विक्रय से जुड़े विवादों तथा सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों से संबंधित कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को सामूहिक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव में भूमि के लेन-देन को लेकर अनेक विवाद सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कुछ किसानों को भूमि खरीदने का आश्वासन देकर आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन कई मामलों में न तो समय 2017 में इसका सौदा हुआ समय पर ना पैसा दिया उन्होंने अकाउंट में 10000 डालता रहा ना कोई लिखा पड़ी हुई न एग्रीमेंट हुआ सिर्फ बेवकूफ बनाता रहा कोई कागजी करवा ही नहीं है और न ही विधिसम्मत लिखित अनुबंध किया गया। इससे कई किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित हुए हैं।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि गांव की सरकारी भूमि, सार्वजनिक सड़क एवं रास्तों का राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जांच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, राजस्व अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें दी थीं, लेकिन उनकी शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। इसलिए अब उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार इस प्रकरण में गगन द्विवेदी एवं श्री चंद द्विवेदी (मूल निवासी जनपद बहराइच, वर्तमान में बाराबंकी में रहकर जमीन का सौदा किसानों से बातचीत कर बेवकूफ बनाकर किसानों को झूठ अनुशासन देना इसका काम है जमीन के सौदे में मास्टरमाइंड है) की भूमिका की भी जांच कराई जानी चाहिए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भूमि के लेन-देन एवं बाउंड्री निर्माण से संबंधित मामलों में उनकी संलिप्तता की आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि उनके पास बैंक लेन-देन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिनमें अनाम आसिफ नामक व्यक्ति के खाते से धनराशि के लेन-देन का विवरण होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे यह सभी साक्ष्य जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
ज्ञापन में राजमल पुत्र स्वर्गीय राम मनोहर सहित अन्य किसानों के मामलों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे प्रकरण की किसी वरिष्ठ अधिकारी अथवा विशेष जांच दल (SIT) से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापनकर्ता:
राजमल पुत्र स्वर्गीय राम मनोहर
ग्राम–केवटी, पोस्ट–सफेदाबाद, तहसील–नवाबगंज, जनपद–बाराबंकी
एवं समस्त पीड़ित किसान एवं ग्रामवासी








