एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

*एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक*

 

*चौ अभिनंदन जैन नंदू*

 

 

*इटावा। कानपुर जोन की एडीजीपी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे।पूजा के बाद एडीजी ने मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर की सीढ़ियों पर मजबूत रेलिंग लगाने तथा कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान एसपी सिटी अभय नारायण, सीओ सिटी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।*

Leave a Comment