WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अमेरिकी हमले में पोत पर तैनात देवरिया के शिवानंद की मौत,परिवार और गांव में शोक की लहर,प्रशासन ने दी सांत्वना

*अमेरिकी हमले में पोत पर तैनात देवरिया के शिवानंद की मौत,परिवार और गांव में शोक की लहर,प्रशासन ने दी सांत्वना*

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के भारतीय नाविक शिवानंद चौरसिया की ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक पोत पर हुए अमेरिकी हमले में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि शिवानंद का पोत होर्मुज क्षेत्र के निकट से गुजर रहा था, तभी हमला हुआ, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। शिवानंद की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवानंद चौरसिया दो भाइयों में बड़े थे।शिवानंद सिंगापुर के एक पोत पर नाविक के पद पर कार्यरत थे।परिजनों के मुताबिक लगभग सात माह पूर्व वह नौकरी के सिलसिले में घर से गए थे।

शिवानंद के मौत की सूचना दुबई में कार्यरत उनके छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया को मिली।उन्होंने गुरुवार को फोन से परिवार जानकारी दी।इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से भी परिजनों को शिवानंद की मौत की सूचना दी।मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और स्वजन बदहवास हो गए।

घर पर पिता रामजी चौरसिया, माता कलावती देवी, पत्नी सुशीला, पांच वर्षीय पुत्र राजवीर और दो वर्षीय पुत्री वानिका हैं। दोपहर तक शिवानंद की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।आसपास के गांवों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे। तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Comment