WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने का बड़ा ऐलान,12 तारीख को आ रहा हूं लखनऊ,इको गार्डन में होने वाले प्रोटेस्ट में मैं होऊंगा शामिल,पेपर लीक के खिलाफ उठाएंगे आवाज

*कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने का बड़ा ऐलान,12 तारीख को आ रहा हूं लखनऊ,इको गार्डन में होने वाले प्रोटेस्ट में मैं होऊंगा शामिल,पेपर लीक के खिलाफ उठाएंगे आवाज*

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ एक बार फिर छात्र और शिक्षक सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। 12 जून को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।
इस विरोध प्रदर्शन को और बड़ा बनाने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंच रहे हैं। दीपके ने वीडियो जारी कर छात्रों और प्राइवेट कोचिंग शिक्षकों को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही है।

*प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मांगें*

हाल ही में 8, 9 और 10 जून को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पूरी तरह संपन्न हो चुकी है।परीक्षा खत्म होने के बाद अब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और शिक्षक इस पहले से तय धरने में शामिल होने के लिए एकजुट हो रहे हैं।इको गार्डन में जुटने वाले अभ्यर्थी और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से इन मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी।यूपीएसआई परीक्षा में स्कोर कार्ड जारी करने की मांग,लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर लगे आरोपों पर जवाब,एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के मुद्दे,नीट एग्जाम में हुए पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश।

*प्रयागराज से शुरू हुई थी इस प्रदर्शन की जमीन*

प्रयागराज में 29 मई को इस प्रदर्शन की जमीन तैयार हुई थी, छात्रों ने कई भर्तियों को लेकर कैंडल मार्च निकाला था। इस मार्च में विवेक कुमार (एग्जामपुर), मारूफ सर और रवि तिवारी सर जैसे कई नामी प्राइवेट टीचर्स शामिल हुए थे।इस प्रदर्शन के बाद 31 मई को प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने नियमों में कमियों का हवाला देकर इन शिक्षकों के कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था।इसके बाद एग्जामपुर के शिक्षक विवेक कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ मिलकर 12 जून को लखनऊ में बड़े स्तर पर धरना देने का ऐलान किया था।

मैं 12 तारीख को उत्तर प्रदेश आ रहा हूं,लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले प्रोटेस्ट में मैं खुद शामिल होऊंगा,जहां हम पेपर लीक के खिलाफ और जिन छात्रों की आवाज को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है,उनके हक में आवाज उठाएंगे।- अभिजीत दीपके, फाउंडर, कॉकरोच जनता पार्टी

*सोशल मीडिया पर क्यों छाए हैं दीपके और सीजेपी*

बता दें कि अभिजीत दीपके और उनकी कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।इसकी शुरुआत मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की एक कथित टिप्पणी के बाद हुई थी,जिसमें प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच और परजीवी कहा गया था। दीपके ने इस अपमान के खिलाफ विरोध जताने के लिए एक व्यंग्य के रूप में इस ऑनलाइन पेज की शुरुआत की थी।युवाओं ने इसे हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर इस पेज के 22 मिलियन (2 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जो देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा हैं।दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब सीजेपी लखनऊ के इको गार्डन में नजर आएगी।

Leave a Comment