WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अधूरी नाली निर्माण से हादसों का खतरा, रिपोर्ट अनुराग सिंह

ब्योहारी में सूखा रोड शासकीय अस्पताल के सामने प्रकाश मेडिकल के पास अधूरी नाली निर्माण से हादसों का खतरा दुकान तक का रास्ता बंद एबीसी कंपनी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण का काम पिछले तीन महीनों से अधूरा पड़ा है। सड़क किनारे गहरी खुदाई होने के कारण आए दिन छोटे बच्चे इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।

 

दुकानदारों ने बताया कि नाली की खुदाई के कारण उनकी दुकानों तक जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए या अस्थायी रूप से सुरक्षित रास्ता बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी और संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

Leave a Comment