शोकाकुल परिवार को संवेदना , रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

कासगंज,श्री पी एन पराशर उ प्र न्यायिक सेवा के १९७२ बैच के टापर थे । बहुत ही विद्वान न्यायधीश थै । लगभग सभी महत्वपूर्ण न्यायिक पदो पर कार्यरत रहे हैं । न्यायिक सेवा संघ एवं आल इंडिया जजेज एसोसिएशन में हम लोग कंधा से कंधा मिला कर कार्य करते हुए बहुत सी सुविधाएं न्यायधीशों को दिलाने में सफ़ल रहे ।

मैं इन संगठनों का अध्यक्ष था तब वह उपाध्यक्ष रहे । जब मैंने १९९६ में न्यायिक सेवा से त्यागपत्र दे दिया तो वह अध्यक्ष बने । हमारे व उनके सम्बन्ध न्यायिक सेवा के कल्याण के लिए संघर्षों का लम्बी दास्तान है । आज की पीढ़ी के जजों को जानना व समझना चाहिए ।

इस समय वह धार्मिक कार्यों के लिए पुरी तरह समर्पित थे। अपने गांव पर विशाल हनुमान जी के मन्दिर की स्थापना करके अनेक धार्मिक कार्यक्रम कराते रहते थे ।

मुझे अनेक बार कार्यक्रमको में बुलाते रहे लेकिन संयोग नहीं बना । लेकिन शोकाकुल परिवार को संवेदना देने अवश्य जाऊंगा । ऊं शांन्ति।

Leave a Comment