WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

149 वाहनों का किया गया चालान, 03 वाहन किए गए सीज, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह व एआरटीओ श्री सत्येन्द्र द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, यातायात के नियमों का पालन न करने पर 149 वाहनों का किया गया चालान, 03 वाहन किए गए सीज।*

 

आज दिनांक 29.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात एटा श्री संजय कुमार सिंह व एआरटीओ श्री सत्येन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत अलीगंज तिराहा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

शाम 06.00 बजे से 08.00 बजे तक संयुक्त रूप से चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 149 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई तथा 03 वाहनों को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Comment