जनपद एटा की १०५मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव दुल्लापुर में आयोजित की गई भागवत कथा का उद्घाटन दिनांक 29 मार्च 2026 को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी मोहम्मद इरफान एडवोकेट द्वारा किया गया। भागवत का कथा में उपस्थित सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने उनका ,जोरदार स्वागत किया, इस पुनीत मोके पर श्री इरफान ने कहा की ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर चलते रहने चाहिए ताकि इंसानियत और सच्चे मार्ग के रास्ते पर लोग डटे रहे,उससे कभी डगमगाए नहीं मौजूदा सरकार जो नफरत के बीज जनता के बीच में हो रही है उसका निराकरण भी इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के द्वारा ही जनता को जागरुक कर उनमें धर्म और इंसानियत का पाठ पढ़ाकर ही कराया जा सकता है,इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यह भी कहा कि इस पवित्र पंडाल में आप अपनी मनोकामना व इच्छाओं को एक बार अपने इष्ट देव को याद कर के देखिए, भगवान आपकी हर इच्छा की पूर्ति करेंगे ,ऐसा मेरा विश्वास है अंत में भागवत कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा श्री इरफान और उनके साथ पधारे हुए देवेंद्र प्रताप सिंहएडवोकेट तथा देवेंद्र कुमार का जोशीला सम्मान किया कथा के अंतिम दिन भंडारे में सम्मिलित होने का न्योता भी दिया









