तीन बार से लगातार सपा पार्षद भइया लाल यादव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज
वाराणसी समाजवादी पार्टी के वार्ड नंबर 66, माध्यमेश्वर के पार्षद भइया लाल यादव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








