WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ओ लेवल की परीक्षा देने आये परीक्षार्थीयों को चंद मिनटों की देरी पर मिली बड़ी सज़ा, कॉलेज गेट पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

ओ लेवल की परीक्षा देने आये परीक्षार्थीयों को चंद मिनटों की देरी पर मिली बड़ी सज़ा, कॉलेज गेट पर फूट-फूटकर रोए बच्चे

————————————

एटा ! एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली खबर सामने आ रही है, राजकीय इण्टर कॉलेज (GIC) एटा में आज ओ-लेवल (O Level) की ऑफलाइन परीक्षा देने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं का भविष्य सिर्फ इसलिए दांव पर लगा दिया गया, क्योंकि वो चंद मिनट लेट हो गए थे।

मामला एटा के राजकीय इण्टर कॉलेज का है। आज शनिवार को यहाँ ओ-लेवल की ऑफलाइन परीक्षा होनी थी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था। दूर-दराज से आए मासूम बच्चे और बच्चियाँ सुबह 9:15 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुँच चुके थे। लेकिन नियमों की दुहाई देकर कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद कर दिया और बच्चों को अंदर घुसने नहीं दिया।

पीड़ित छात्रों का कहना है कि उन्होंने शिक्षकों के सामने हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं, और रो-रोकर यहाँ तक कहा कि अगर हमसे थोड़ी बहुत देर भी हुई है तो हमें माफ़ कर दीजिए, हमारा पूरा साल बर्बाद हो जाएगा।” लेकिन वहाँ मौजूद शिक्षकों का दिल नहीं पघला। उन्होंने बच्चियों के आँसू नहीं देखे और बेरहमी से उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष