WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रामजीत नगर में सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रामजीत नगर में सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन*

 

 

आगरा। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अलबतिया स्थित रामजीत नगर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के साथ क्षेत्रवासियों के बीच जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास और जनसेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल से जल जैसी पहल ने आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की नीति के साथ सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। रामजीत नगर में शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस सड़क के बनने से जर्जर मार्ग और जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ इलाके की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। जनचौपाल में आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने कई मामलों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में डॉ. अलौकिक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पंडित देवेश पचौरी, भगवान शर्मा, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, अविनाश भट्ट, संतोषी लाल वर्मा, मंजू कुशवाह, डॉ. हरिकृपा शुक्ला, पूजा शर्मा, ठाकुर मुनेश परमार, मोहित पांडेय, डॉ. प्रदीप उप्रेती, बबलू चाहर, रविकांत उपाध्याय, पदम सिंह, राजवीर धाकड़, अनुज रोचानी सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment