WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

84 कोस परिक्रमा में खूनी बवाल: भंडारे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल, आधा दर्जनघायल 6 हिरासत मे, रिपोर्ट गीत निशा

अवैध असलहों और गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मथुरा का महोली गांव,जमकर लहराए अवैध तमंचे, हुई जबरदस्त फायरिंग,, फैली दहशत,,मची भगदड़, तीन लोगों को लगी गोली, कानून व्यवस्था ध्वस्त,एसएसपी ने दी जानकारी 6 लोग जख्मी और 6 पुलिस हिरासत में कमेंट में देखे

गोली कांड का हुआ वीडियो वायरल

 

84 कोस परिक्रमा में खूनी बवाल: भंडारे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

 

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महोली गांव में 84 कोस परिक्रमा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भंडारा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भंडारे की जगह और व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर फायरिंग की। घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है, जबकि कुल छह लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

84 कोस परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Comment