*अमरकंटक कपिलधारा से बिलासपुर का युवक ‘चिराग खंडेलवाल उम्र 29 साल, लापता, तलाश जारी*
सुबह 4 बजे से है लापता – परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चिराग कल दिनांक 2 अगस्त (रविवार) की सुबह करीब 4:00 बजे से कपिलधारा क्षेत्र से कहीं निकल गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
*परिजनों ने मदद की गुहार लगाई है।* परिजनों का कहना है कि यदि किसी भी सज्जन या राहगीर को चिराग के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, या वह कहीं दिखाई देता है, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान दिया जाएगा।
सम्पर्क नंबर: [ दीपक खंडेलवाल +91 98279 94949 ]








