WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अहंकारी सत्ता व भ्रष्ट पुलिस प्रसाशन ने की भरत तिवारी की हत्या -केसरिया भारत

*अहंकारी सत्ता व भ्रष्ट पुलिस प्रसाशन ने की भरत तिवारी की हत्या -केसरिया भारत*

 

*वाराणसी* बिहार भोजपुर में दलित,पिछड़ों के घर बाढ में बह जाने के बाद उनके पुनर्वास व व्यवस्था के लिए आंदोलनरत भरत तिवारी की बिहार पुलिस द्वारा हत्या के अक्रोस में वाराणसी जिला मुख्यालय पर केसरिया भारत के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन व प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।विरोध प्रदर्शन में केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरिश सिंह व् धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह हत्या बिहार पुलिस व बिहार सरकार की सुनियोजित साजिश है इसमें शामिल लोगों के ऊपर अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ,सरकार आज अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है, तो भारत का नौजवान आज़ाद, भगत सिंह बनने के लिए तैयार है,जिसकी शुरुआत भरत तिवारी ने कर दी है ।

शिवम उपाध्याय ने कहा कि आज पूरे देश में सरकार व सिस्टम दोनों अपनी नैतिकता खो चुके हैं,समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यह देश के लिए गंभीर समस्या बन जाएगा ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से,आनन्द मिश्र शुभम जी, जितेन्द्र सिंह ,डा.चन्द्रदेव पटेल ,उपेंद्र सिंह,राजन मिश्र अविनाश आनन्द,अनिल मिश्र,देवेश तिवारी,ऋषभ सिंह,अश्वनी पाण्डेय,संदीप मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment