अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफतार
एटा! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं0– 126/26 धारा 137(2), 70(1) बीएनएस व 5g/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त मोहरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नगला मोहन थाना सहावर कासगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।









