बटेश्वर में अटल जी की जन्म शताब्दी पर चल रहा कृषि मेला।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा

  • रती के जहर से बिगड़ रही इंसान की सेहत।।
  • बटेश्वर के कृ​षि मेले में दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने किया गो आधारित खेती का आहवान।।
  • प्रगतिशील किसान किए सम्मानित।

बाह (आगरा )बटेश्वर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले के दूसरे दिन ब्रहस्पतिवार को कृ​षि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से घुल रहे जहर से धरती माता का स्वास्थ्य खराब हो गया है। 25-30 साल से रासायनिक खाद और कीटनाशक के इस्तेमाल से खेती जहरीली हो गई है। जहरीली खेती का प्रभाव इंसान की सेहत पर पड़ रहा है। डायबिटीज, दिल और रक्तचाप की बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। किसान गेंहू, चावल, गन्ना और आलू की खेती तक सिमट गया है। मोटे अनाज ज्वार,चना, बाजरा,किसान की थाली से गायब हो गये हैं। उन्होंने गो आधारित खेती अपनाने को जागरुक किया और कहा कि जहर युक्त खेती से बचाने में पंचगव्य महत्वपूर्ण है। गो पालन कर किसान गोबर खाद बना कर खेती किसानी में प्रयोग कर अमृत मई अनाज पैदा कर सकते है।आज कल किसान अज्ञानता बस प्रतिबंधित कीट नाशक दवाओं का प्रयोग कर उपजाऊ भूमि को जहरीला बना रहे हैं। धरती माता रोग मुक्त होगी तभी इंसान सेहतमंद होगा। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसान शमसाबाद के महाराज सिंह, शिव सिंह, कन्हैयाराम, सैंया के विजय सिंह, कलावती देवी, हरिओम को सम्मानित किया। इस दौरान संयुक्त कृ​षि निदेशक संतोष सविता, उपनिदेशक कृ​षि पुरुषोत्तम मिश्रा, उपनिदेशक भूमि संरक्षण नीरज कटियार, जिला कृ​षि अ​धिकारी विनोद कुमार, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण विकास सेठ, वैज्ञानिक राजेश पाराशर, मेहरवान सिंह यादव, सलीम खां, फैजवक्स, स​च्चिदानंद दुबे आदि रहे। इससे पहले महावीर चाहर ने खेती किसानी से जुड़े भजन सुना कर किसानों को जागरुक किया। वहीं अ​धिकारियों ने कैप्टन विकास गुप्ता को ​शिवजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें